गुब्बारे में यात्रा

Print Friendly, PDF & Email

गुब्बारे में यात्रा

अपनी आंँखें बंद करें और अपने आप को एक आरामदायक स्थिति में रखें। अपने कमरे की ऊष्मा महसूस करना शुरू करें। अपने आसपास के तापमान को महसूस करें। अपने बगल में अपने मित्र की उपस्थिति को महसूस करें।

अब धीरे-धीरे उठना शुरू करें और कमरे से बाहर जाने के लिए दरवाजे को धक्का दें। चुपचाप, लेकिन खुशी-खुशी आप सीढ़ियांँ उतरते हैं और अंत में गेट पर पहुंँच जाते हैं। गली में पूरी तरह सन्नाटा पसरा हुआ है।

अचानक आप देखते हैं कि बहुत सारे गुब्बारे आपकी दिशा में आ रहे हैं। गुब्बारे बड़े और अलग-अलग रंगों के हैं। कई खूबसूरत रंग! सभी के लिए गुब्बारे हैं। अब आप में से प्रत्येक, एक गुब्बारा लें और उसमें प्रवेश करें।

आप गुब्बारे में यात्रा शुरू करते हैं। गुब्बारा ऊपर, और ऊपर उड़ने लगता है और जैसे ही आप ऊपर जाते हैं आपको हर चीज छोटी दिखाई देने लगती है। आप बहुत आनंदित महसूस कर रहे हैं। यात्रा बहुत सुखद लग रही है। आप शहर के ऊपर से उड़ रहे हैं और फिर आप एक जंगल में पहुँच जाते हैं। आप इस जंगल में जानवरों को देख सकते हैं। वे मिलजुल कर रह रहे हैं। अब, आप समुद्र के ऊपर हैं। आप समुद्र की ताजगी को महसूस कर सकते हैं। समुद्र बहुत ही शानदार है।

अब आप शहर में वापस आ गए हैं। आप गुब्बारे के नीचे उतरते हैं और धीरे-धीरे कमरे में चले जाते हैं।

अब धीरे-धीरे, बहुत धीरे-धीरे अपनी आंँखें खोलें।

वापसी पर आपका स्वागत है।

प्रश्न:
  1. आपका गुब्बारा किस रंग का था?
  2. यह कितना बड़ा था?
  3. आपके करीबी दोस्त के गुब्बारे का रंग क्या था?
  4. जब आप गुब्बारे में थे तब आपने क्या-क्या देखा?

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: