मूल्य अनुमान
उद्देश्य:
इस खेल में बच्चों को, शारीरिक संवेदना को मानसिक चित्रण के साथ तालमेल करते हुए सही शब्द को पहचानना होता है।
सम्बंधित मूल्य:
- एकाग्रता
 - सजगता
 - स्मरण
 - मूल्य के प्रति जागरूक होना
 
आवश्यक सामग्री:
कुछ नहीं
गुरू की पूर्व तैयारी:
कुछ नहीं
कैसे खेलें
- सर्वप्रथम गुरू कक्षा के बच्चों को जोड़ी में बांट दें।
 - खेल के विषय में समझाएँ।
 - एक बालक अपने जोड़ीदार के पीठ पर किसी भी एक मूल्य परक शब्द को बिना बोले उंगली से लिखे। उदाहरण के लिए – शांति।
 - साथी को शब्द को अनुमान से समझना होगा।
 - साथी को प्रयास के दो-तीन मौके दें यदि प्रथम बार में न बने तो।
 - अंक पाँच, तीन ,या एक कुछ भी रख सकते हैं। जितने प्रयास किये गए उस पर निर्भर होगा।
 - अब साथी अपना स्थान परिवर्तित कर उसी तरह खेलेंगे,एक लिखेगा एक अनुमान करेगा।
 - इस खेल को और उत्साही बनाने के लिए दो राउंड के बाद जोड़ी बदल दें।
 
विविध:
समूह 2 के लिए – स्वामी के वचन जिसमे 2 या 3 शब्द हों, ले सकते हैं (उदाहरण – अन्नम ब्रम्हम,सबसे प्रेम करो)।
गुरू के लिए निर्देश:
गुरू इस खेल को सुचारू रूप से खेल को खिलाने में सहयोग जरूर करें। शब्द को समझाने में मदद करें।

                                