क्रिसमस ट्री क्राफ्ट (क्रिसमस वृक्ष शिल्प कला)

Print Friendly, PDF & Email
क्रिसमस ट्री क्राफ्ट (क्रिसमस वृक्ष शिल्प कला)
समाहित मूल्य:
  • पर्व को उत्साह के साथ मनाना।
  • एक समूह में काम करना सीखना।
  • बेकार की चीजों में से उत्तम चीज बनाना।
गुरू के लिए प्रारंभिक कार्य:

क्रिसमस के त्यौहार के बारे में बच्चों के साथ चर्चा करें। इस बात पर विस्तृत चर्चा करें कि उत्सव ,परिवार को कैसे प्यार में एक साथ बांधता है। बता दें कि उपहार देना और प्राप्त करना प्रेम का परिचायक है। घर पर केक या कुकीज पकाना भी परिवार के लिए प्यार का इजहार करने का एक तरीका है। उपयोग किए गए, किन्तु अच्छी स्थिति के खिलौने, कपड़े जरूरतमंद बच्चों को दान करना भी प्रेम की अभिव्यक्ति है। कचरे से शिल्प बनाना पर्यावरण के प्रति प्रेम भरा कार्य है!

आवश्यक सामग्री:
  1. आइसक्रीम की डंडियां
  2. कपड़ा/एक्रिलिक पेंट
  3. सितारा, मोती
  4. गोंद, कैंची
  5. कल्पना के अनुसार सजावट सामग्री!
गतिविधि:

  1. आइसक्रीम की तीन डंडियों को अपनी पसंद के रंग में रंग लें। उन्हें एक साथ त्रिकोण आकार में गोंद से चिपका लें । यह क्रिसमस ट्री के लिए फ्रेम बनाता है।
  2. पेड़ों को रोशन करने के लिए स्टिक पर सितारे चिपकाएं।
  3. छाल का प्रभाव देने के लिए नीचे की आधार वाली डंडी के केंद्र पर आइसक्रीम की आधी डंडी चिपकाएं।
  4. इस्तेमाल किए गए गिफ्ट रैपिंग पेपर से एक स्टार को काट सकते हैं और इस स्टार को पेड़ के शीर्ष पर चिपका सकते हैं।
  5. आप इस पेड़ को अपने प्रियजनों को उपहार में दे सकते हैं। यह एक बड़े केक के ऊपर भी रखा जा सकता है ताकि पर्व का प्रभाव पैदा किया जा सके या क्रिसमस के बड़े वृक्ष पर भी लटकाया जा सकता है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: