कागज़ी पुष्प सज्जा
कागज़ी पुष्प सज्जा
(बालविकास छात्रों के लिए पेपर शिल्प)

रमजान माह सभी मुसलमानों के लिए एक पवित्र महीना है और विश्व भर में सभी के द्वारा इसका इंतजार किया जाता है। इस पवित्र महीने के आते ही हम अपने घरों और मार्गों को अलंकृत करने के लिए नए विचारों, नये सुझावों की खोज करते हैं। रास्ते, दुकानें और घरों को पूरे महीने प्रकाश, लालटेन और अनेक प्रकार के सजावटी कागजों से अलंकृत किया जाता है। रमजान के पावन पर्व पर अपने घर / बालविकास केंद्र को सुसज्जित करने के लिए इस आसान स्वनिर्मित पेपर फ्लावर हैंगिंग ’को देखें।
समाहित मूल्य:
- उत्सव को उल्लासपूर्ण बनाना।
- एक समूह के रूप में काम करना सीखना।
- सामूहिक भावना का निर्माण।
- रचनात्मकता।
आवश्यक सामग्री:
- रंगीन कागजात (A4 आकार)
- कैंची
- स्टेपलर
- फीता
- सेलो टेप
- गोंद
विधि:
1. कागज की पट्टियाँ काटें (½, 1/3 या ¼ A4 शीट के)।

2. झालर बनाने के लिए पट्टियों को मोड़ें।


3. प्रति फूल, ४ झालर बनायें।

4. लंबाई के अनुसार उन्हें जोड़ें।

5. एक घेरा बनाने के लिए अंतिम छोरों को स्टेपल करें।

6. केंद्र पर झालरों को एकत्रित करें।

7. चित्र में दिखाए अनुसार एक छोटा वृत्त काटें और केंद्र में रखें। कुछ समय के लिए इस वृत्त को दबाकर रखें।

8. लीजिए, कागज़ के रंग-बिरंगी फूल तैयार हैं।

बच्चे एक समूह के रूप में काम करके बालविकास केंद्र या घर को सजा सकते हैं। सजावट के कुछ नमूने नीचे दिखाए गए हैं।
पुष्प सज्जा १:
1. विभिन्न आकार के फूल बनाने के लिए कागज की विभिन्न आकार की पट्टियाँ लें।

2. बड़े से छोटे क्रम में फूलों को लेकर दिखाए गए अनुसार चिपका दें।

3. अपने दरवाजे या दीवारें सजाएँ।

पुष्प सज्जा २
फूलों की लटकन बनाने के लिए एक फीते (रिबन)पर फूलों को चिपकायें / स्टेपल करें।


अपनी दीवारों पर लगायें।

पुष्प सज्जा ३
प्रवेशद्वारों को सजाएं।

-शिल्प कला-
-क्षीरज साई, चार्वी, समीक्षा और विदर्शना
(बालविकास प्रथम समूह के छात्र)

