अगला क्या

अगला क्या?
उद्देश्य:

यह खेल श्रवण क्षमता को बढ़ाता हैं और जो सुना उसे सुनकर उसे याद रखने की क्षमता को परखता है।

संबंधित मूल्य:
  • एकाग्रता
  • स्मरण शक्ति
आवश्यक सामग्री:

कुछ नहीं

गुरू द्वारा पूर्व तैयारी:

कुछ नहीं

कैसे खेलें:
  1. गुरु बच्चों को अलग अलग छोटे समूह में बांट दे।
  2. गुरु दस शब्द जो एक दूसरे से सम्बन्धित नही हैं, उन्हें सस्वर कहती हैं। कोई शब्द को दोहराना नही। (उदाहरण: मोमबत्ती, कमल, तोता, हनुमान, गंगा, क़ुरान आदि)
  3. बच्चों को ध्यान से सुनने को बोला जाता हैं, और फिर उन्ही शब्दों को दोहराने को बोला जाता हैं।
  4. एक कागज पेंसिल हर समूह को दिया जाता हैं।
  5. बच्चों को उन 10 शब्दों को कागज़ पर लिखना हैं।
  6. जो समूह सभी शब्द सही लिखते हैं उन्हें अधिक मार्क्स मिलते हैं।