शब्द माला

शब्द माला
उद्देश्य:

यह खेल एकाग्रता को बढ़ाता है, और इसके द्वारा बच्चे अधिक से अधिक शब्द श्रृंखला को याद रखने में समर्थ होते हैं।

सम्बंधित मूल्य:
  • केंद्रित रहना
  • स्मरण शक्ति
  • आत्मविश्वास
आवश्यक सामग्री:

कुछ नहीं

गुरू की पूर्व तैयारी:

कुछ नहीं

कैसे खेलें:
  1. गुरू बच्चों को गोल घेरे में बैठाएँ।
  2. एक शब्द से विषय को शुरू करें। (जैसे विषय शब्द: शिव)
  3. गुरू खेल को समझाएँ।
  4. पहला बालक एक शब्द बोलेगा, शिव से सम्बंधित, उदाहरण के लिए शंकर।
  5. अगला बच्चा पहले शब्द सहित विषय से सम्बंधित एक और शब्द जोड़ कर बोलेगा जैसे, शंकर + कैलाश।
  6. तीसरा खिलाड़ी पहले दो शब्दों को बोलकर एक शब्द और जोड़ेगा शिव से सम्बंधित, जैसे, शंकर + कैलाश + पार्वती।
  7. खेल इस तरह आगे बढ़ता रहेगा, जब तक कोई बच्चा पहले शब्दों को नहीं बोल पाता है या कोई नया शब्द जोड़ने में असमर्थ होता है।